UPTET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। परीक्षा में सफल होने वाले जिन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र, मार्कशीट या आवेदन फार्म में अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम या अन्य किसी व्यक्तिगत विवरण में गलती हो गई है तो, उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उन्हें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा गलतियों में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। ऐसे सभी सफल उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से संशोधन के लिए आवेदन कर पाएंगे। विवरण में हुई गलतियों के कराण प्रमाणपत्र अमान्य होने या आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अड़चन आने का डर अब समाप्त हो जाएगा।
किन्हें मिलेगा गलती में सुधार का मौका
बता दें कि व्यक्तिगत विवरण में गलतियों को सुधारने का मौका केवल उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) पास करने वाले उम्मीदवारों को दिया जाएगा। इसमें भी उम्मीदवार कुछ तय विवरण में हुई गलतियों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यार्थियों को बता दें कि गलतियों में सुधार की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न की जाएगी।

UPTET 2026
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- AYUSH NEET UG Counselling 2026: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
त्रुटि सुधार की आवश्यकता क्यों है?
शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की दिशा में पहला और अनिवार्य कदम है। इस परीक्षा को पास किए बिना आप सरकारी विद्यालयों में पढ़ा नहीं सकते हैं। इसलिए हर साल एक सरकारी शिक्षक बनकर स्कूलों में पढ़ाने का सपना देखने वाले हजारों-लाखों उम्मीदवार यूपी टीईटी परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में आवेदन के दौरान कई बार उम्मीदवार पर्सनल डिटेल्स में गलतियां कर देते हैं।
यदि किसी अभ्यर्थी के UPTET सर्टिफिकेट में नाम या पिता के नाम की स्पेलिंग मिस्टेक है और वह 10वीं की मार्कशीट से अलग होती है, तो काउंसलिंग या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अभ्यर्थन रद्द होने का जोखिम बना रहता है। इस संशोधन प्रक्रिया के शुरू होने से अभ्यर्थियों को अपना रिकॉर्ड पूरी तरह सही कराने का अवसर मिलेगा। लंबे समय की कड़ी मेहनत के बाद परीक्षा केवल एक गलति से आमान्य नहीं होगी।
आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज
संशोधन प्रक्रिया शुरू होते ही अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है:
- 10वीं (हाईस्कूल) का अंक पत्र एवं सनद (सही नाम के प्रमाण के रूप में)।
- अन्य शैक्षणिक दस्तावेज
- UPTET एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
- आधार कार्ड या अन्य सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र।
- आवश्यकता पड़ने पर नाम में लिपिकीय त्रुटि से संबंधित एफिडेविट।
- जाति प्रमाण पत्र आदि
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- NEET UG MBBS Admission: एमबीबीएस दाखिले में आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, जानें पूरा मामला
अभ्यर्थियों के लिए सलाह
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (PNP) द्वारा जल्द ही संशोधन की तिथियां और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि भविष्य की शिक्षक भर्तियों में कोई समस्या न आए।
