UP TET 2025 Postponed News in Hindi: यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESSB) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET 2025 परीक्षा) को अचानक से स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 29 और 30 जनवरी 2026 को होने वाला था। जानें किन कारणों से UP TET 2025 Postponed किया गया?
चेयरमैन और पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई एक मीटिंग में चर्चा हुई, जिसके बाद परीक्षा को स्थगित कर दिया गया।
Why UP TET 2025 Postponed
परीक्षा अधिकारियों ने बताया कि प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से परीक्षा स्थगित की गई है। अभी तक परीक्षा की नई तारीख घोषित नहीं की गई है। बोर्ड का कहना है कि UPTET 2025 Exam की नई तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी। बता दें, यह पहली बार नहीं है जब UPSESSB बोर्ड ने UP TET परीक्षा को स्थगित किया है।
आधिकारिक स्टेटमेंट
बोर्ड ने कहा, "यह तय किया गया है कि अन्य आयोगों और संस्थानों की परीक्षा शेड्यूल की समीक्षा करने के बाद, उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT), और TET परीक्षाओं सहित सभी लंबित परीक्षाओं के लिए एक डिटेल शेड्यूल तैयार किया जाएगा।"
इस परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे। इससे पहले, UPTET 23 जनवरी, 2022 को आयोजित किया गया था। उम्मीदवार इस परीक्षा का लगभग चार साल से इंतजार कर रहे थे। बोर्ड ने आगे कहा, "प्रशांत कुमार ने 19 दिसंबर को चेयरमैन का पद संभाला और उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
UP TET 2025 Kya hai
UP TET एक राज्य-स्तरीय एलिजिबिलिटी परीक्षा है जो उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टीचिंग पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता तय करने के लिए आयोजित की जाती है। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक टीचिंग जॉब्स चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा जरूरी है। यह परीक्षा पेपर I (क्लास 1-5 के लिए) और पेपर II (क्लास 6-8 के लिए) में बंटी हुई है। UP TET पास करने से नौकरी की गारंटी नहीं मिलती, लेकिन यह उम्मीदवारों को टीचर भर्ती के लिए अप्लाई करने के योग्य बनाता है।
