एजुकेशन

UPTAC Round 2 Result 2025 OUT: काउंसलिंग राउंड-2 का रिजल्ट जारी, केवल इस लिंक से करें चेक

UPTAC Round 2 Result 2025 Released: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश परामर्श (UPTAC) के दूसरे दौर की सूची जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार केवल uptac.admissions.nic.in पर से अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UPTAC राउंड 2 परिणाम 2025 घोषित

UPTAC Round 2 Result 2025 Declared: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश परामर्श (UPTAC) के दूसरे दौर की सूची जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार केवल uptac.admissions.nic.in पर से अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि UPTAC Round 2 Result 2025 Online Check करने के लिए डायरेक्ट लिंक इस लेख में भी दिया गया है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाकर अपनी आवंटन स्थिति देख सकते हैं।

उम्मीदवारों को JEE Main 2025 में उनकी रैंक और परामर्श पंजीकरण के दौरान उनके पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम के चयन के आधार पर सीटें आवंटित की गई हैं।

UPTAC Round 2 Result 2025 Check कैसे करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों के माध्यम से UPTAC Round 2 Result 2025 Download कर सकते हैं:

  • UPTAC Round 2 Result 2025 Website uptac.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, CANDIDATE ACTIVITY BOARD के नीचे देखें आपको संबंधित लिंक मिल जाएगा
  • लॉगिन विंडो में, संबंधित फील्ड में आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • Registered Candidates Sign-In करें
  • आपका UPTAC राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा।

ये रहा डायरेक्ट लिंक - LINK

काउंसलिंग-2 का रिजल्ट चेक करने के बाद उम्मीदवारों को आवंटित हुई सीट को स्वीकार करने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा, फीस जमा करने की अंतिम तिथि 07 अगस्त निर्धारित की गई है। तीसरे राउंड का काउंसलिंग प्रक्रिया 08 अगस्त, 2025 से शुरू हो जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य की प्रवेश प्रक्रियाओं के लिए आवंटन पत्र डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article