एजुकेशन

UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की अंतिम तारीख

UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने वेटरनरी फार्मासिस्ट पदों की भर्ती को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की थी, जिसके अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 14 सितंबर से शुरू हो गई है। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

Image

UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026 (Photo - AI)

UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुपालन विभाग में वेटरनरी फार्मासिस्ट (Veterinary Pharmacist) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 14 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार पशु चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। आयोग द्वारा शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हुए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

वेटरनरी फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हो गई है। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए केवल 5 अक्टूबर तक का समय है। उम्मीदवारों को भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए केवल 20 दिन का समय दिया गया है। इस दौरान उम्मीदवारों को सलाह है कि वह लास्ट मिनट का इंतजार न करें और समय से प्रक्रिया पूरी करें।

पदों का विवरण

श्रेणी (Category)पदों की संख्या
जनरल कैटेगरी (General)576
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)359
अनुसूचित जाति (SC)237
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)130
अनुसूचित जनजाति (ST)6
कुल पद (Total)1,308

कितने मिलेगा वेतन

अधिसूचना के अनुसार, भर्ती के लिए चुने गए उम्मीदवारों को लेवल-5 पे-स्केल के तहत 29,200 से 92,300 रुपये तक की मासिक सैलरी प्रदान की जाएगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए जारी अधिसूचना चेक करें।

कौन कर सकता है आवेदन?

- भर्ती क लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC PET का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। PET में प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान वर्ग (Physics, Chemistry, Biology/Maths) के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

- उम्मीदवार के पास राज्य सरकार या मान्यता प्राप्त संस्थान से वेटरनरी फार्मेसी में डिप्लोमा (Diploma in Veterinary Pharmacy) या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन

स्टेप 1 - सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर "Applicant Segment" में जाकर 'Candidate Registration' पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपने PET रजिस्ट्रेशन नंबर और व्यक्तिगत विवरण के जरिए लॉगिन करें।

स्टेप 4 - अपनी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें और मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5 - अपनी श्रेणी (General/OBC/SC/ST) के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6 - फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क कितना है?

बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये का है। यह किसी एक कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए नहीं है, सभी कैटेगरी के लिए उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये तय किया गया है।

भर्ती के लिए क्या है सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद आयोजित होने वाली मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में वेटरनरी फार्मेसी विषय, सामान्य ज्ञान और उत्तर प्रदेश से जुड़े विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। उम्मीदवार इसके आधार पर तैयारी करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article