एजुकेशन

UPSSSC VDO Result 2023: जारी होने जा रहा यूपी ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट, upsssc.gov.in पर रखें नजर

UPSSSC VDO Result 2023, Sarkari Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UPSSSC VDO Result 2023

Photo : iStock

UPSSSC VDO Result 2023, Sarkari Result 2023: यूपी वीडीओ परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSC) की और से ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी वीडीओ रिजल्ट (UPSSSV VDO Sarkari Result 2023) चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSSSC VDO Sarkari Result 2023: कब हुई परीक्षा

ग्राम विकास अधिकारी के 1953 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 26 जून और 27 जून को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्य के 737 केंद्रों पर हुई थी, जिसमें 14,27,172 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

UPSSSC VDO Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी वीडीओ परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UPSSSC VDO Result 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी वीडीओ रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC VDO Answer Key 2023: रिजल्ट से पहले ये होगा जारी

यूपी वीडीओ रिजल्ट से पहले आयोग परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा। जिस पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article