एजुकेशन

UPSSSC VDO Answer Key 2023: इस लिंक से डाउनलोड करें यूपी ग्राम विकास अधिकारी आंसर-की, जानें कब होगी जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 27, 2023, 10:08 PM IST

UPSSSC VDO Answer Key 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UPSSSC VDO Answer Key 2023

Photo : iStock

UPSSSC VDO Answer Key 2023, UP Gram Vikas Adhikari Answer Key 2023 Pdf Link: यूपी वीडीओ परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (UP VDO Provisional Answer Key 2023) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से यूपी वीडीओ आंसर-की 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा इसकी डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSSSC VDO Exam 2023: कब हुई यूपी वीडीओ परीक्षा

आयोग की ओर से ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का आयोजन 26 जून और 27 जून को किया गया। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। इसके लिए राज्य में 737 केंद्र तैयार किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी वीडीओ परीक्षा में इस साल कुल 14,27,172 अभ्यर्थी शामिल हुए।

UPSSSC VDO Answer Key 2023: कब आएगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी वीडीओ परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूपी वीडीओ आंसर-की 2023 जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति होने पर तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।

How to download UPSSSC VDO Answer Key 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी वीडीओ आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
UP VDO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपी वीडीओ परीक्षा के माध्यम से राज्य में कुल 1953 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 30 मई से 25 जून 2018 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article