एजुकेशन

UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026 Released: यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, upsssc.gov.in पर करें डाउनलोड

UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026, Sarkari Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026: यहां डाउनलोड करें यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026, Sarkari Result: यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में फार्मासिस्ट (फार्मास्युटिकल) के कुल 560 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। बता दें यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट की परीक्षा 20 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके डेक्सटॉप पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UPSSSC Pharmacist Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

UPSSSC Pharmacist Selection Process: ऐसे होता है सेलेक्शन

यूपीएसएसएससी ने फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए तीन चरणों वाली चयन प्रक्रिया तय की है। पहला चरण PET में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी शॉर्टलिस्टिंग है। इस चरण में सफल उम्मीदवार चयन के दूसरे चरण, यानी लिखित परीक्षा में शामिल होते हैं। यहां फल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article