UPSSSC PET Result 2023, UPSSSC PET Score Card 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का आयोजन 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 35 जनपदों के 1058 केंद्रों पर हुई थी। अब इस परीक्षा में शामिल 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी बेसब्री से यूपी पीईटी रिजल्ट (UPSSSC PET Result 2023) का इतंजार कर रहे हैं।
UPSSSC PET Result 2023 Date: जनवरी में आएगा रिजल्ट
आयोग ने यूपी पीईटी रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर फिलहाल कोई घोषणा नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीईटी एग्जाम का रिजल्ट जनवरी के पहले या दूसर सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। नतीजे घोषित होते ही सबसे पहले डायरेक्ट लिंक आपको यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UPSSSC PET Final Answer Key 2023: कब आएगी फाइनल आंसर-की
यूपी पीईटी एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की 6 नवंबर को जारी की गई थी। वहीं, अभ्यर्थियों को इस पर 15 नवंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। इन आपत्तियों पर विचार के बाद ही आयोग अब फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।
How to Download UPSSSC PET Result 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- फिर यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET Score Card 2023: एक साल तक मान्य होगा स्कोर
यूपी पीईटी स्कोर रिजल्ट जारी होने के एक साल तक मान्य होता है। स्कोर कार्ड में नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, पंजीकरण संख्या/रोल नंबर, जन्म की तारीख, कैटेगरी एवं सब कैटेगरी, परीक्षा योग्यता स्थिति, कुल प्राप्त अंक सहित अन्य डिटेल्स दी होंगे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
