एजुकेशन

UPSSSC PET Result 2023: इंतजार होेने वाला है खत्म, यहां से चेक करें यूपीपीईटी परिणाम

UPSSSC PET Result 2023 Download: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपीपीईटी 2023 रिजल्ट जारी करने की तैयार कर ली है। रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट डायरेक्ट लिंक व स्टेप्स यहां खबर में देखें।

Image

यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2023

Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission UPSSSC PET Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET 2023) के परिणाम घोषित करने वाला है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

अंतिम व संशोधित उत्तर कुंजी की जा चुकी है। अब बस परिणाम आने की देरी है, एक रिपोर्ट के अनुसार, आज से कल तक में UPSSSC PET Result 2023 को जारी कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आंसर नहीं देखी है, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जा सकते हैं और सभी परीक्षा दिनों और पालियों की आंसर की देख सकते हैं।

आंसर की पहले हो चुकी है जारी

पीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 6 नवंबर को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 15 नवंबर को बंद हो गई थी। आयोग ने फाइनल आंसर की तैयार करने के लिए इन आपत्तियों की समीक्षा की।

कब हुई थी परीक्षा - UPSSSC PET Exam Date

परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। जारी होने पर, UP PET Result की जांच करने का सीधा लिंक यहां साझा किया जाएगा। इसलिए पेज पर बने रहें।

Steps to check UPSSSC PET 2023 final answer key

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • परीक्षा के दिन और जिस पाली में आप उपस्थित हुए थे, उसके लिए पीईटी अंतिम/रिवाइज्ड आंसर की डाउनलोड लिंक खोलें।
  • एक पीडीएफ खुलेगी।
  • इसे डाउनलोड करें और रिवाइज्ड आंसर की जांचें।

UPSSSC PET Result 2023 Website

घोषित होने पर उम्मीदवार यूपी पीईटी परिणाम upsssc.gov.in पर देख सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article