UPSSSC PET Answer Key 2023, UP PET Provisional Answer Key 2023: यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) की प्रोविजनल आंसर-की (UPSSSC PET Answer Key 2023) आज यानी 6 नवंबर को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर यूपी पीईटी आंसर-की 2023 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET Answer Key 2023: अक्टूबर में हुई थी परीक्षा
यूपी पीईटी परीक्षा 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। यहा परीक्षा राज्य के 35 जनपदों में सुबह 10 बजे से 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। वहीं, आयोग ने आज इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पीईटी परीक्षा के लिए इस साल लगभग 20.07 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था।
UPSSSC PET Answer Key 2023: दर्ज कराएं आपत्ति
यदि अभ्यर्थी को यूपी पीईटी परीक्षा के किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 15 नवंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें कि अन्य किसी माध्यम से की गई आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।How to Download UPSSSC PET Answer Key 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- फिर यूपी पीईटी आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSSSC PET Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट
यूपी पीईटी आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पीईटी रिजल्ट नवंबर के आखिरी या दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
