एजुकेशन

UPSSSC PET 2025 City slip: पीईटी 2025 के लिए सिटी स्लिप upsssc.gov.in पर जारी, जानें किस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

UPSSSC PET 2025 City slip: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSSSC PET 2025 City slip

UPSSSC PET 2025 City slip: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इसका इंतजार था। यह केवल परीक्षा शहर की जानकारी (इंटिमेशन स्लिप) है, न कि प्रवेश पत्र। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। करीब 25 लाख उम्मीदवारों के लिए यह सूचना एक बड़ी राहत है, क्योंकि अब वे अपने परीक्षा केंद्र शहर की जानकारी के आधार पर तैयारी और यात्रा की योजना बना सकते हैं।स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा। डाउनलोड की गई स्लिप को प्रिंट कर सुरक्षित रखना आवश्यक है।

6 और 7 सितंबर को परीक्षा

पीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर को होगा। दोनों दिनों में परीक्षा दो शिफ्टों में होगी – सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक। आयोग ने यह भी बताया है कि इस परीक्षा में प्राप्त अंक तीन वर्षों तक मान्य रहेंगे। इस दौरान उम्मीदवार विभिन्न समूह ‘ग’ (Group C) पदों की भर्ती में इसका उपयोग कर सकेंगे।

PET City slip

PET City slip

किन पदों के लिए भर्ती

पीईटी के माध्यम से प्रदेश की कई प्रमुख भर्तियों जैसे — एएनएम, राजस्व लेखपाल, आईटीआई प्रशिक्षक, वन रक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, कृषि सहायक, कनिष्ठ सहायक, सर्वेक्षक सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। यही वजह है कि लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर नजर बनाए रखें, ताकि एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी समय पर मिल सके।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article