UPSSSC UP Lekhpal Mains Cut Off 2026: यूपी लेखपाल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSSSC Lekhpal Mains Cut Off 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक जारी कर (UPSSSC Lekhpal Mains Cut Off) दिए हैं। इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यहां प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कैटेगिरी वाइज कटऑफ मार्क्स उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।
UPSSSC Lekhpal Mains Cut Off 2026
जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आयोग के विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2025, विज्ञापन मद संख्या (ग्राम०अ०-2025)/01 के अंतर्गत राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नियंत्रणाधीन लेखपाल के कुल 7994 पदों पर चयन के लिए आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (Preliminary Eligibility Test-2025) के सापेक्ष प्राप्त Absolute स्कोर तथा मानकीकृत (Normalised) स्कोर के आधार पर आयोग द्वारा विज्ञापन के अनुसार पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को मेन परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु पात्र माना गया है।
UPSSSC UP Lekhpal Recruitment 2026: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
पीईटी 2025 परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर कुल 7994 पदों के लिए 15 गुना (लगभग) अभ्यर्थियों को मेन परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है। ऐसे में यहां कुल 366712 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों के परिणाम एवं कट-ऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थी अपना परिणाम एवं स्कोर, विज्ञापन के सापेक्ष मेन परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आयोग की वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर एवं जन्मतिथि के माध्यम से देख सकते हैं।

UPSSSC Lekhpal Mains Cut Off 2026
UPSSSC Lekhpal Mains Cut Off 2026 Category Wise: यहां देखें कैटेगिरी वाइज कटऑफ लिस्ट
यूपीएसएसएससी लेखपाल मेन्स परीक्षा के कटऑफ की बात करें तो कैटेगिरी वाइज अलग अलग निर्धारित किया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए कटऑफ 55.12, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 55.12, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 47.50, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 55.12 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 55.12 मार्क्स निर्धारित हैं।
