एजुकेशन

UPSSSC Instructor Admit Card 2024: जारी हुआ इंस्ट्रक्टर एग्जाम का एडमिट कार्ड, 25 फरवरी को होगी परीक्षा

UPSSSC Instructor Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंस्ट्रक्टर एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी को किया जाएगा।

Image

UPSSSC Instructor Admit Card 2024

UPSSSC Instructor Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को 80 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

UP Instructor Admit Card 2024: एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आईटीआई इंस्ट्रक्टर परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनपद लखनऊ में होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

How to Download UPSSSC Instructor Admit Card 2024

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर आईटीआई इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Instructor Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से आईटीआई इंस्ट्रक्टर के कुल 2406 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌ जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 992 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 207 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 658 पद, अनुसूचित जाति के लिए 506 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 43 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article