UPSC Prelims Result 2025 Expected Date: इंतजार होने वाला है खत्म! संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा, यूपीएससी सीएसई 2025 का परिणाम जारी करेगा। बता दें, अभी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया जाना है, जिसका आयोजन 25 मई को किया गया था। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इसे upsc.gov.in पर से देखा जा सकेगा। इस लेख में प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के अलावा पिछले दो सालों में कब जारी हुआ रिजल्ट, देख सकते हैं।
परीक्षा पास करने के बाद क्या
प्री परीक्षा केवल योग्य उम्मीदवारों की छटनी यानी शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाता है। UPSC Prelims Result 2025 Release होने के बाद पास उम्मीदवारों को आगे होने वाली मेंस परीक्षा देनी होगी, जिसके लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
UPSC Prelims Result 2025 Official Website
इन रिजल्ट की घोषणा upsc.gov.in पर की जाएगी, जिसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर भी UPSC Prelims Result 2025 Pdf Download लिंक को शेयर किया जाएगा।
UPSC Prelims Result 2025 Expected Date
अभी अनुमानित तारीख को लेकर कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन जून के मध्य तक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित करने की उम्मीद की जा सकती है। इस वर्ष, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय डाक सेवा (ग्रुप ए), भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (ग्रुप ए) आदि में 979 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कैसी होगी मार्किंग स्कीम?
सही उत्तर के लिए पूरे अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए आवंटित अंकों में से एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे।
पिछले साल कब आया था परिणाम
2024 में परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी और परिणाम 1 जुलाई को जारी किया गया था। 2023 में परीक्षा 28 मई को आयोजित की गई थी और परिणाम 12 जून को घोषित किए गए थे।
