एजुकेशन

UPSC Prelims Admit Card 2023, upsc.gov.in: जारी हुआ यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 8, 2023, 03:38 PM IST

UPSC Prelims Admit Card 2023, UPSC IAS Admit Card 2023: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSC Prelims Admit Card 2023

UPSC Prelims Admit Card 2023, UPSC CSE Prelims Admit Card 2023 OUT: यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड (UPSC CSE Admit Card 2023) आज यानी 8 मई को जारी कर दिया गया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत होगी।

UPSC Prelims Admit Card 2023: कब होगी प्रीलिम्स परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में 1105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 मई 2023 को किया जाएगा। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को होगी। बता दें कि इस साल 11 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

UPSC IAS Admit Card 2023: आज जारी हुआ एडमिट कार्ड

आयोग की ओर से प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी के साथ फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें।

How to download UPSC CSE Prelims Admit Card 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटल आउट निकाल सकते हैं।
UPSC Prelims Admit Card 2023 - Direct Link

UPSC CSE Prelims Admit Card 2023: ऐसी होगी प्रीलिम्स परीक्षा

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में सीसैटऔर जीएस के दो पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। जीएस 1 में 100 सवाल पूछे जाएंगे, जबकि सीसैट में 80 सवाल होंगे। ध्यान रहे कि गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article