UPSC Prelims Admit Card 2023, UPSC CSE Prelims Admit Card 2023 Date: यूपीएससी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims Exam 2023) का एडमिट कार्ड आज जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के अलावा यहां दी गई लिंक के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर की जरूरत होगी।
UPSC Prelims Exam 2023: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक का आयोजन 28 मई 2023 को किया जाएगा। इस परीक्षा में 200 अंको के दो पेपर होंगे। जीएस 1 में 100 सवाल पूछे जाएंगे, जबकि सीसैट में 80 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। CSAT में पास होने के लिए 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, जीएस 1 में प्राप्त अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
UPSC IAS Admit Card 2023: इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड
यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आयोग किसी भी वक्त परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड आज या कल शाम तक जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी होगा।
How to download UPSC CSE Prelims Admit Card 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटल आउट निकाल सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में 1105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को होगी और इसमें सफल अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य होंगे।
