एजुकेशन

UPSC NDA, CDS Notification 2026: जारी हुआ यूपीएससी एनडीए सीडीएस भर्ती का नोटिफिकेशन, जल्द करें अप्लाई

UPSC NDA, CDS Notification 2026: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एनडीए/एनए और सीडीएस परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एनडीए में 394 और सीडीएस में करीब 450 से ज्यादा पदों की रिक्तियों पर भर्ती (UPSC CDS 1 Notification) की जाएगी। यहां आवेदन आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2025 है।

Image

UPSC NDA, CDS Notification 2026

UPSC NDA, CDS Notification 2026: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एनडीए/एनए और सीडीएस परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (UPSC NDA Notification 2025) दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एनडीए में 394 और सीडीएस में करीब 450 से ज्यादा रिक्तियों पर भर्ती (UPSC CDS 1 Notification) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 10 दिसंबर को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2025 है। यहां आप यूपीएससी, एनडीए और सीडीएस के इन पदों पर आवेदन के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

बता दें यूपीएससी एनडीए के जरिए इंडियन आर्मी, नेवी, एयर फोर्स, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल), ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक्निकल), एयर फोर्स-फ्लाइंग, नेवल अकेडमी के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। वहीं सीडीएस के जरिए इंडियन मिलिट्री अकेडमी, देहरादून, इंडियन नेवल अकेडमी, एयर फोर्स अकैडमी, ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

UPSC NDA Vacancy 2025: यूपीएससी एनडीए पद की डिटेल्स

आर्मी208
नेवी42
एयर फोर्स92
ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल18
ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक्निकल)10
एयर फोर्स-फ्लाइंग24
कुल394

UPSC CDS 1 Vacancy 2025: यूपीएससी सीडीएस 1 पद की डिटेल्स

इंडियन मिलिट्री अकेडमी देहरादून100
इंडियन नेवल अकेडमी, एझिमाला26
एयर फोर्स अकैडमी, हैदराबाद32
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई (SSC Men)275
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई (SSC Women)18
National Defence Academy and Naval Academy Examination (I), 2026

यूपीएससी एनडीए सीडीएस के लिए क्वालिफिकेशन

यूपीएससी एनडीए के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 12वीं पास होना चाहिए। वहीं सीडीएस 1 के तहत भारतीय सैन्य अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय ग्रेजुएट होना चाहिए। जबकि नौसेना अकादमी के लिए इंजीनियिरिंग में ग्रेजुए होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर पीडीएफ पूरा पढ़ें।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article