एजुकेशन

UPSC NDA & NA I Result 2025: जारी हुआ यूपीएससी एनडीए व एनए 1 परीक्षा के मार्क्स, इस लिं​क से करें चेक

UPSC NDA & NA I Result 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीएससी एनडीए व एनए 1 परीक्षा के मार्क्स जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (I), 2025 में शामिल हुए हैं, वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in से अपने अंक देखें

Image

यूपीएससी एनडीए व एनए 1 परीक्षा के मार्क्स

UPSC NDA & NA I Result 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीएससी एनडीए व एनए 1 परीक्षा के अंक जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (I), 2025 में भाग लिया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपने अंक देख सकते हैं। मार्क्स लिस्ट में रिटन एग्जाम के मार्क्स, SSB मार्क्स और फाइनल मार्क्स शामिल हैं।

इस परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल, 2025 को किया गया था, जबकि फाइनल रिजल्ट 10 अक्टूबर, 2025 को घोषित किया गया था। जो भी कैंडिडेट एग्जाम में शामिल हुए हैं, वे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने फाइनल मार्क्स देख सकते हैं।

UPSC NDA & NA I रिजल्ट 2025: मार्क्स कैसे चेक करें

1. सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।

2. What’s New के नीचे देखें

3. होम पेज पर मौजूद Marks of Recommended Candidates: National Defence Academy and Naval Academy Examination (I), 2025 पर क्लिक करें

4. एक नई PDF फाइल खुलेगी यहां (202.54 KB) पर क्लिक करें

5. फिर नया पेज खुलेगा, जहां आप अपने मार्क्स देख सकते हैं।

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) साल में दो बार नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) एग्जामिनेशन कराता है। इसका मकसद इन जानी-मानी डिफेंस एकेडमी में एडमिशन के लिए कैंडिडेट चुनना है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article