एजुकेशन

UPSC NDA 2 Final Result 2024: यूपीएससी एनडीए 2 का फाइनल रिजल्ट जारी, अनमोल को Rank 1, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPSC NDA 2 Final Result Declared: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से नेशनल डिफेंस एकेडमी सेशन 2 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 699 को सफलता हासिल हुई है। रिजल्ट चेक करने के लिए यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा।

Image

UPSC NDA 2 का फाइनल रिजल्ट जारी

Photo : iStock

UPSC NDA 2 Final Result 2024 Declared: यूपीएससी एनडीए परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से नेशनल डिफेंस एकेडमी सेशन 2 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 699 को सफलता हासिल हुई है। रिजल्ट के साथ-साथ सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट भी जारी हुई है। इसमें अनमोल को रैंक 1 प्राप्त हुआ है।

यूपीएससी एनडीए 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 माई 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 6 जून 2023 तक का समय दिया गया था। इसमें लिखित परीक्षा 3 सितंबर 2023 को आयोजित हुई थी, जिसका रिजल्ट 26 सितंबर को जारी हुआ था। इसके बाद एसएसबी इंटरव्यू का आयोजन किया गया। अब फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UPSC NDA 2 Final Result ऐसे चेक करें

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • रिजल्ट में अपना नाम और रोल नंबर सर्च करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
UPSC NDA 2 Final Result 2024 Direct Link

UPSC NDA 2 Toppers List

  1. अनमोल
  2. विनीत
  3. मौपिया पायर
  4. पटनाना सुमंत
  5. रोहित प्रकाश
  6. प्रभात पांडे
  7. सहजप्रीत सिंह
  8. माधवेन्द्रसिंह कवीन्द्रसिंह जड़
  9. अरुण प्रताप सिंह
  10. सुनंद कुमार
यूपीएससी की तरफ से सेना में ऑफिसर रैंक भर्ती के लिए एनडीए परीक्षा का आयोजन होता है। यह परीक्षा साल में दो बार UPSC NDA 1 और UPSC NDA 2 के तौर पर आयोजित होती है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा और फिर SSB इंटरव्यू में शामिल होना होता है। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी होता है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article