UPSC Mains 2023 Result Date: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा इस सप्ताह सीएसई मेन्स परिणाम जारी करने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी मेंस 2023 परीक्षा में भाग लिया है, वे रिजल्ट जारी होने के बाद यूपीएससी आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकेंगे।
यूपीएससी सीएसई परिणाम 2023 की तारीख के लिए पिछला रुझान चेक करें।
यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2023 (UPSC Mains Exam) का आयोजन 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को किया गया थ। यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए 14,624 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। यूपीएससी द्वारा जारी आईएएस रिक्ति 2023 के अनुसार, कुल 1105 रिक्तियों की घोषणा की गई है और उम्मीदवारों को पोस्टिंग के लिए अंतिम रूप से चयनित होने के लिए सभी तीन चरणों- प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू को पास करना आवश्यक है।
यूपीएससी मेन्स 2023 परिणाम तिथि - UPSC Mains 2023 Result Date
यूपीएससी मुख्य परीक्षा (UPSC Mains 2023) 24 सितंबर को संपन्न हुई और पिछले रुझानों की जानें तो यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) के 50 दिनों के भीतर आईएएस परिणाम (IAS Result) जारी करता है। तदनुसार, यूपीएससी द्वारा दिसंबर के पहले सप्ताह में सीएसई मेन्स 2023 (UPSC CSE Mains 2023 Result) का परिणाम जारी करने की उम्मीद है। पिछले साल, यूपीएससी सीएसई मेन्स का परिणाम 6 दिसंबर, 2023 को जारी किया गया था। यूपीएससी आईएएस परिणाम के पिछले रुझान नीचे देखें।
| यूपीएससी मेन्स 2022 परीक्षा तिथि | 16, 17, 18, 24 और 25 सितंबर, 2022 |
| यूपीएससी मेन्स 2022 परिणाम तिथि | 6 दिसंबर 2022 |
| यूपीएससी मेन्स 2021 परीक्षा तिथि | 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी 2022 |
| यूपीएससी मेन्स 2021 परिणाम तिथि | 17 मार्च 2022 |
| यूपीएससी मेन्स 2020 परीक्षा तिथि | 8, 9, 10, 16 और 17 जनवरी 2021 |
| यूपीएससी मेन्स 2020 परिणाम तिथि | 23 मार्च 2021 |
