UPSC IFS Final Result 2022, Sarkari Result 2023: यूपीएससी आईएफएस रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन फॉरेस्ट सेवा (IFS) परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 1 जुलाई को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपीएससी आईएफएस रिजल्ट 2023 (UPSC IFS Result 2023) चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC IFS Main Exam 2022: कब हुई मेन्स परीक्षा
यूपीएससी की ओर से इंडियन फॉरेस्ट सेवा परीक्षा का आयोजन 20 नवंबर से 27 नवंबर तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए पर्सनालिटी टेस्ट जून में हुआ था। आज आयोग ने इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
UPSC IFS Sarkari Result 2022: कितने अभ्यर्थी हुए सफल
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इंडियन फॉरेस्ट सेवा परीक्षा के लिए कुल 147 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिसमें, अनारक्षित वर्ग से 39, ईडब्ल्यएस वर्ग से 21, ओबीसी से 54, एससी से 22 और एसटी से 11 अभ्यर्थी शामिल हैं। सभी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।
UPSC IFS Final Result 2022 Declared! Direct Link Here
How to download UPSC IFS Final Result 2022
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- फिर 'Final Result: Indian Forest Service (Main) Examination, 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने यूपीएससी रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
UPSC IFS Recruitment 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी आईएफएस परीक्षा के माध्यम से कुल 151 रिक्त पदों पर किया जाना था। इन पदों पर भर्ती के लिए 2 फरवरी से 22 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
