एजुकेशन

UPSC Group A, B Recruitment 2026: यूपीएससी ग्रुप ए और बी के पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें अप्लाई

UPSC Group A, B Recruitment 2026 Last Date: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के ग्रुप A और ग्रुप B के पदों पर आज यानी 31 जुलाई 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

UPSC Group A, B Recruitment 2026 Last Date: यूपीएससी ग्रुप ए और बी के पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख

UPSC Group A, B Recruitment 2026 Last Date: यूपीएससी ग्रुप ए और बी की भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC Group A Recruitment 2026 ) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के ग्रुप A और ग्रुप B के पदों पर आज यानी 31 जुलाई 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर (UPSC Group A Vacancy 2026) सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट सॉयल केमिस्ट, प्रोसिक्यूटर, क्लिनिकल हेमाटोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, पलमोनेरी मेडिसिन स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप यूपीएससी ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

UPSC Group A, B Qualication: यूपीएससी ग्रुप ए और बी के लिए क्वालिफिकेशन

यूपीएससी के ग्रुप ए और बी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर केमिस्ट्री इन सॉयल केमिस्ट्री होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थिी को केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों, स्वायत्त या वैधानिक संगठन, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत किसी कार्यालय या संगठन में मिट्टी और पानी के विश्लेषण का तीन साल का अनुभव।

UPSC Group A, B Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSC Group A, B Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

UPSC Group A,B Selection Process: दो चरणों में होगा सेलेक्शन

बता दें यूपीएससी ग्रुप ए और बी के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन दो चरणों में किया जाएगा। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू के दौर से गुजरना होगा।

UPSC Group A, B Recruitment 2026: यहां जानें आवेदन से संबंधित जानकारी

अगर उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी आती है, तो वे कामकाजी दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच UPSC हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन, फीस पेमेंट और डॉक्यूमेंट अपलोड करने से जुड़ी समस्याओं के लिए ईमेल सपोर्ट की सुविधा भी दी है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article