एजुकेशन

UPSC Geo Scientist Result 2023: जारी हुआ यूपीएससी जियो साइंटिस्ट मेन्स रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत करें चेक

UPSC Geo Scientist Result 2023, Sarkari Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

UPSC Geo Scientist Result 2023

Photo : iStock

UPSC Geo Scientist Mains Result 2023, Sarkari Result 2023: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा (UPSC Geo Scientist Mains Exam 2023) का रिजल्ट आज यानी 23 अगस्त को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे देख सकते हैं।

UPSC Geo Scientist Result 2023: कब हुई थी मुख्य परीक्षा

यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी 2023 को दो शिफ्ट में किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 24 जून और 25 जून को आयोजित की गई। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। वहीं, आयोग ने आज मुख्त परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। हालांकि, मार्कशीट फाइनल रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों बाद अपलोड की जाएगी।

UPSC Geo Scientist Interview 2023: जमा करें डीटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म

यूपीएससी जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब पर्सनालिटी टेस्ट में शामिल होना होगा। इसके लिए डीटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भी जमा करना होगा। यूपीएससी की ओर से जियो सांइटिस्ट इंटरव्यू की तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। ध्यान रहे कि इंटरव्यू के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना होगा।

How to Download UPSC Geo Scientist Main Result 2023

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • फिर Written Result: Combined Geo-Scientist (Main) Examination, 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
UPSC Geo Scientist Mains Result 2023 Declared! Direct Link Here

UPSC Geo Scientist Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपीएससी जियो साइंटिस्ट परीक्षा के माध्यम से कुल 285 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 21 सितंबर 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article