एजुकेशन

UPSC CSE 2026 Registration Last Day: यूपीएससी सीसीई के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल, upsconline.nic.in से करें आवेदन पूरा

UPSC CSE 2026 Registration Last Day: यूपीएससी सीसीई 2026 के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि है। उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए upsconline.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

यूपीएससी सीसीई के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल

UPSC CSE 2026 Registration Last Day: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2026 (CSE 2026) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बहुत करीब आ गई है। ग्रेजुशन पास जो युवा सिवल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2026) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन अभी तक आवेदन नहीं किया है तो उन उम्मीदवारों को बता दें कि मंगलवार, 24 फरवरी को रजिस्ट्रेशन पोर्टल बंद हो जाएगा। पीछे छुट उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में वापस लग जाएं। IAS-IPS बनने की इच्छा रहने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान चरणों में पूरी करें।

UPSC CCE 2026 Prelims कब है?

यूपीएससी सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई 2026 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इस बार सीसीई परीक्षा का आयोजन 933 रिक्तियों को भरने के लिए किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वह 24 फरवरी 2026 रात 11.59 बजे तक आवेदन प्रक्रिया नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से भर सकते हैं।

UPSC CCE 2026 Registration: कैसे करें आवेदन

1. यूपीएससी सीसीई 2026 परीक्षा के लिए उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाएं।

2. आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए UPSC CCE 2026 Application के लिंक पर क्लिक करें।

3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार वैध आईडी और मोबाइल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन शुरू करें।

4. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।

5. उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट करें।

6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें और फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

क्या है आवेदन शुल्क

जनरल और ओबीसी कैटगरी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना है। इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिलाओं के लिए उम्मीदवार को किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article