UPSC Mains Result 2022 Direct Link: Union Public Service Commission, UPSC Mains Result 2022 आखिरकार जारी कर दिया गया है, जो उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी मेंस परीक्षा रिजल्ट 2022 देखना चाहते हैं वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट के साथ साथ नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे देख सकते हैं।
बता दें, यूपीएससी ने 24 नवंबर को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें उसने कहा था कि UPSC Civil Services Mains 2022 जल्द घोषित होने की संभावना है। फिलहाल अब रिजल्ट साइट पर उपलब्ध है यदि आप इसका एक्सेस नहीं पा रहे हैं, तो इस डायरेक्ट लिंक से परिणाम देखें।
कैसे चेक करें यूपीएससी मेंस परीक्षा रिजल्ट 2022
- संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा, जो कि पीडीएफ रूप में है।
- अपना रोल नंबर खोजें, जरूरत पड़ने पर इसे स्क्रॉल करें।
- यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 का प्रिंट जरूर ले लें।
Direct Link for Upsc Mains Result 2022
यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स परीक्षा देने वाले आईएएस उम्मीदवार अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं जबकि अन्य अपडेट के लिए upsconline.nic.in पर जा सकते हैं।
जानें आगे की प्रक्रिया
यूपीएससी मेन्स 2022 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में शामिल होना होगा जो कि व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार है। Upsc Notifications में बताया गया है कि, "डीएएफ-द्वितीय (केवल ऑनलाइन मोड) जमा करना अनिवार्य है और यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय में डीएएफ-द्वितीय ऑनलाइन जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और इस संबंध में कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।"
इसके अलावा यूपीएससी ने UPSC Mains Result 2022 में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार व दस्तावेज सत्यापन राउंड के लिए जरूरी कागजात भी तैयार रखने को बोला है।
