UPSC Mains Result 2022 at upsc.gov.in Highlights: जारी होने जा रहे यूपीएससी मुख्य परीक्षा के नतीजे, वेबसाइट पर रखें पैनी नजर
UPSC Mains Result 2022 at upsc.gov.in Highlights: जारी होने जा रहे यूपीएससी मुख्य परीक्षा के नतीजे, वेबसाइट पर रखें पैनी नजर
Latest Sarkari Naukri Sarkari Result 2022 Today LIVE
संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 के लिए लिंक जल्द ही एक्टिव कर दिया जाएगा। भले अभी यूपीएससी ने कोई आधिकारिक तिथि नहीं बताई है, लेकिन मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, एक दो दिन में UPSC Mains Result 2022 जारी किया जा सकता है। जिन लोगों ने इस साल संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में भाग लिया है, वे इस पेज को विजिट करते रहें, क्योंकि रिजल्ट जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।
सीबीएसई 2023 डेटशीट इस दिन होगी जारी, जानें कौन सी होगी पहली परीक्षा
रुझानों के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग किसी भी समय सिविल परीक्षा का मेंस रिजल्ट जारी कर सकता है, इसके बाद इंटरव्यू राउंड और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड होगा, जिसके बाद यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2022 की घोषणा करेगा। यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2022 (सीएसएम 2022) के उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस परीक्षा का परिणाम घोषित होने की संभावना है।"
इस तरह से करें परीक्षा पर चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें अंतिम तिथि
यूपीएससी ने अधिसूचित किया, "डीएएफ-द्वितीय (केवल ऑनलाइन मोड) जमा करना अनिवार्य है और यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय में डीएएफ-द्वितीय ऑनलाइन जमा नहीं करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।" यूपीएससी ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे यूपीएससी मेन्स 2022 के साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए संबंधित दस्तावेज तैयार रखें। उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट जैसे जन्मतिथि मान्य करने वाले दस्तावेज, शैक्षिक मार्कशीट, स्नातक डिग्री, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आय और संपत्ति प्रमाण पत्र की जरूरत हो सकती है।
