CBSE Board Exams Date Sheet 2022 Updates: cbse.gov.in से जारी होगी सीबीएसई कक्षा 10 व 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
CBSE Board Exams Date Sheet 2022 Updates: cbse.gov.in से जारी होगी सीबीएसई कक्षा 10 व 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
Check Here Latest Sarkari Naukri Sarkari Result 2022 LIVE
एक बार लिंक एक्टिव हो जाने के बाद CCBSE Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2022 डाउनलोड करने का लिंक यहां भी शेयर किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, 15 फरवरी, 2023 के आसपास कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा अस्थायी रूप से शुरू हो सकती है, खुद सीबीएसई ने परीक्षा 15 फरवरी के आसपास शुरू होने के संकेत दिए हैं। सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों से कहा था कि 15 फरवरी से स्कूल में निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए, यानी पूरी संभावना है कि इसी तारीख के आसपास CBSE Board Exams 2023 शुरू होगा।
Sarkari Naukri 2022: यह है इस हफ्ते की टॉप जॉब्स
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि CBSE Board Dates sheet 2023 जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। प्रैक्टिकल और इंटर्नल परीक्षाएं जनवरी के पहले हफ्ते से शुरू होने की संभावना बताई जा रही है। इस बार सीबीएसई दो टर्म में बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं करेगा, बल्कि पहले की तरह एक बार में ही बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। पिछले साल सीबीएसई ने पहली बार बोर्ड परीक्षा को दो बार में आयोजित किया था, एक पार्ट दिसंबर 2021 में जारी किया जबकि दूसरा पार्ट अप्रेल में जारी किया था, उस दौरान एक पार्ट में केवल 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम ही पूछा गया था। लेकिन इस बार 100 प्रतिशत पाठ्यक्रम के साथ बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
