एजुकेशन

UPSC CDS 2 Result 2025 OUT: जारी हुए यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा के परिणाम, तुरंत इस लिंक से करें चेक

UPSC CDS 2 Result 2025 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) II, 2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या खबर में दिए लिंक से इन रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSC CDS 2 Result 2025 (Image - istock

UPSC CDS 2 Result 2025 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) II, 2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार, कुल 9085 उम्मीदवारों ने रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त की है। यानी 9085 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए सेलेक्ट किया गया है।

सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम (Provisional) है। लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

अंक-पत्रिकाएं कब और कहां से देखें?

उम्मीदवारों की अंक-पत्रिकाएं यानी Marks-Sheet OTA Course के अंतिम परिणाम (SSB Interview आयोजित करने के बाद) के प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के अंदर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएंगी।

ध्यान रहे ये केवल 30 दिनों की अवधि के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी।

UPSC CDS 2 Result 2025 How to Check

UPSC CDS 2 Result 2025 Online देखने का तरीका

  • upsc.gov.in पर जाएं
  • What’s New के नीचे देखें
  • Written Result (with name): Combined Defence Services Examination (II), 2025 पर क्लिक करें
  • नया पेज खुलेगा
  • यहां आप पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।

आगे क्या

जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास कर ली है, और अपनी पहली पसंद सेना (IMA/ OTA) दी है, उन्हें भर्ती निदेशालय की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण कराना होगा। ऐसा करने से उन्हें SSB इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकेगी। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती निदेशालय की वेबसाइट पर पहले ही पंजीकरण करा लिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की कोई जरूरत नहीं।

परीक्षा के बारे में

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा भारतीय सशस्त्र बलों (सेना, नौसेना और वायु सेना) में अधिकारी स्तर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए UPSC CDS II परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article