एजुकेशन

UPSC CDS 1 Exam 2025: यूपीएससी सीडीएस 1 का एग्जाम शेड्यूल जारी, जानें कब रिलीज होंगे एडमिट कार्ड

UPSC CDS 1 Exam 2025 Admit card: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज़ (CDS) परीक्षा (I), 2025 की डेट जारी कर दिया गया। यह परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड।

Image

UPSC CDS 1 Exam 2025

UPSC CDS 1 Exam 2025 Admit card: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज़ (CDS) परीक्षा (I), 2025 की डेट जारी कर दिया गया। यह परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। यूपीएससी सीडीएस 1 ई-एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से पहले अंतिम कार्य दिवस पर उपलब्ध होगा। आवेदक अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके इसे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) से डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि पहली शिफ्ट में अंग्रेजी का पेपर होगा। इसके बाद दूसरी पाली में सामान्य ज्ञान और तीसरी पाली में प्रारंभिक गणित का पेपर चलेगा। CDS के हर पेपर की टाइमिग 2 घंटे की होगी। यह परीक्षा लिखिर रुप में होगी। CDS 1 2025 के लिए नोटिफिकेशन 11 दिसंबर 2024 को आई थी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2024 तक चली थी। इस परिक्षा का उदे्श्य कुल 457 पदों पर भर्तियां के लिए की जा रही है। यह परीक्षा भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), वायु सेना अकादमी (AFA), और अधिकारियों के प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

1. अंग्रेज़ी (सब्जेक्ट कोड-11): सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

2. सामान्य ज्ञान (सब्जेक्ट कोड-12): दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक

3. प्राथमिक गणित (सब्जेक्ट कोड-13): शाम 4 बजे से 6 बजे तक

How To Download Time Table

  • उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाए।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘What's New' सेक्शन क्लिक करे।
  • अब 'Examination Time Table लिंक पर क्लिक करें.
  • लिंक क्लिक करना के बाद एग्जाम शेड्यूल ओपन हो जाएगा
  • अब अपना एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड करे।

उम्मीदवारों के लिए सलाह है कि वे परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाएं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article