UPSC CMS Admit Card 2023, UPSC Combined Medical Services Admit Card 2023: यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) एग्जाम का एडमिट कार्ड आज यानी 24 जून को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं।
UPSC CMS Admit Card 2023: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
यूपीएससी सीएमएस परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी। आयोग ने इसके लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है।
How to download UPSC CMS Admit Card 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- फिर 'e-Admit Cards for Various Examinations of UPSC' के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Combined Medical Services Examination, 2023' के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रजिस्ट्रेशन आईडी / रोल नंबर और जन्मतिथि भरके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आप UPSC CMS Admit Card 2023 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
UPSC CMS Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के जरिए 1261 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 अप्रैल से 9 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
