एजुकेशन

UPSC Result 2023 में बिहार की बहार, शिवम को मिली 19वीं रैंक, 22 की उम्र में सौरभ बने IAS, प्रिया रानी ने दूसरी बार पास की परीक्षा

UPSC CSE 2023 Topper From Bihar: यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 की परीक्षा में बिहार के छात्रों ने एक बार फिर जलवा बिखेरा है। इस साल टॉप 100 में बिहार के 5 छात्रों का नाम शामिल है। गोपालगंज के रहने वाले सौरभ कुमार ने महज 22 की उम्र में ही यूपीएससी क्रैक करके इतिहास रच दिया है।

Image

UPSC में बिहार के टॉपर्स

Photo : Times Now Digital

UPSC CSE 2023 Topper From Bihar: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही बिहार की चर्चा एक बार फिर हो रही है। रिकॉर्ड रहा है कि यूपीएससी में हर साल सबसे ज्यादा टॉपर बिहार से ही होते हैं। इस साल भी UPSC CSE 2023 का रिजल्ट आने के बाद टॉप 100 में बिहार के रहने वाले 5 छात्रों ने टॉप 5 में जगह बनाई है। इस साल बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले शिवम कुमार को ऑल ओवर इंडिया रैंक 19 प्राप्त हुआ है।

यूपीएससी की तरफ से सिविल सर्विस 2023 मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ। इस बार कुल 1016 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई है। इसमें लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव को रैंक 1 प्राप्त हुआ है। आइए यूपीएससी में बिहार का नाम रौशन करने वाले टॉपर्स के बारे में जानते हैं।

UPSC CSE 2023 Rank 19 शिवम कुमार

यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 में समस्तीपुर के रहने वाले शिवम कुमार को रैंक 19 प्राप्त हुआ है। उनके पिता प्रदीप कुमार टिबरीवाल दवा का दुकान चलाते हैं। शिवम ने स्कूलिंग के बाद कोटा में रहकर JEE की तैयारी की। IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी। पिछले साल उन्हें रैंक 309 के तहत सफलता मिली और वो IRS के लिए चुने गए थे। इस बार उन्हें रैंक 19 प्राप्त हुआ है।

UPSC CSE 2023 Rank 23 सौरभ शर्मा

गोपालगंज के रहने वाले सौरभ शर्मा ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 23 के साथ पास की है। सौरभ महज 22 साल के हैं। सौरभ ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने बताया कि वो फिलहाल कुशीनगर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। कॉलेज के बाद उनका चयन प्लेसमेंट में हो गया उन्होंने नौकरी के साथ ही यूपीएससी की तैयारी की।

औरंगाबाद के विरुपाक्ष विक्रम सिंह को UPSC Rank 49

औरंगाबाद के रहने वाले विरुपाक्ष विक्रम सिंह को यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 में रैंक 49 प्राप्त हुआ है। विरुपाक्ष सिंह ने दिल्ली के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से BA LLB की डिग्री हासिल की है। उन्होंने National Human Rights Commission में इंटर्नशिप की है। इसके बाद वो यूपीएससी की तैयारी में लग गएं।

प्रिया रानी को दूसरी बार मिली सफलता

पटना की रहने वाली प्रिया रानी ने यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 की परीक्षा में रैंक 69 हासिल की है। प्रिया रानी ने दूसरी बार यूपीएससी परीक्षा पास की है। इससे पहले साल 2021 की यूपीएससी में उन्हें रैंक 284 प्राप्त हुआ था। प्रिया रक्षा मंत्रालय में बतौर IDES तैनात हैं। इस बार उनका चयन IAS के लिए हो सकता है। बता दें कि प्रिया रानी ने BIT Mesra से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

Priya Rani

UPSC CSE पास होने वाली प्रिया रानी

UPSC CSE 2023 में अन्नपूर्णा को रैंक 99

यूपीएससी 2023 में बिहार के पटना की रहने वाली अन्नपूर्णा सिंह को रैंक 99 प्राप्त हुआ है। अन्नपूर्णा अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। स्कूलिंग के बाद अन्नपूर्णा बेंगलुरु चली गईं थी। यहां कैंपस प्लेसमेंट में उनका चयन हो गया था। नौकरी के साथ पढ़ाई करके उन्होंने यूपीएससी में सफलता हासिल की है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article