UPPSC RO ARO Result 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा 2025 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। आप इसे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic पर अपना UP RO ARO चेक कर सकते हैं। पीडीएफ फॉर्म में आपको अपना रिजल्ट दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर देख सकते हैं। इस पीडीएफ में चुने हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
कब हुई थी परीक्षा?
UPPSC RO ARO प्रीलिम्स एग्जाम 27 जुलाई को एक शिफ्ट में आयोजित किया गया था। साथ ही प्रोवेजनल आंसर की 30 जुलाई को जारी की गई थी। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार प्रीलिम्स एग्जाम के आधार पर समीक्षा अधिकारी के कुल 338 पदों के लिए 6093, सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 79 पदों के लिए 1386 व सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 2 पदों के लिए 30 केंडिडेट्स को आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है।
यूपीपीएससी आरओ एआरओ चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स और टाइपिंग टेस्ट को शामिल किया गया है। यूपी आरओ एआरओ प्रीलिम्स एग्जाम 2025 में पास हुए कैंडिडेट्स ही मेन्स एग्जाम में शामिल होने के योग्य हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 419 पद भरे जाने हैं।
प्रीलिम्स के रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
- यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट Uppsc.up.nic पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- आपको स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखने लगेगी।
- Ctrl+F की मदद से कैंडिडेट्स अपने रोल नंबर की जांच कर इसे डाउनलोड कर लें।
