UPPSC RO ARO Exam 2024 Guidelines in Hindi: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 11 फरवरी दिन रविवार (UPPSC RO ARO Exam Date) को करने जा रहा है। राज्य के 58 जनपदों में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने से पहले इन जरूरी नियमों के बारे में जरूर से जान लेना चाहिए।
UPPSC UPPSC RO ARO Exam का आयोजन दो पाली में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे तक चलेगी। UPPSC RO ARO Exam 2024 के लिए इस बार 1069725 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा 2024 के लिए सावधानी -UPPSC RO ARO Exam Guidelines
UPPSC UPPSC RO ARO Exam 2024 के लिए जाते समय आपके पास एडमिट कार्ड के अलावा फोटो और ऑरिजनल आईडी प्रूफ एवं उसकी फोटोकॉपी भी होनी चाहिए। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचने के लिए भी कहा गया है, क्योंकि एंट्री प्रोसेस में समय लग सकता है, (UPPSC RO ARO) साथ ही गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा 2024 के लिए नियम - UPPSC RO ARO Exam 2024 Rule
- एडमिट कार्ड के साथ ओरिजनल आईडी प्रूफ व उसकी फोटोकॉपी भी ले जाएं।
- सुबह की पाली वाले 9:20 तक और दोपहर की शिफ्ट वाले 2:20 तक एंट्री कर लें।
- परीक्षा के दिन केंद्रों के आस-पास धारा-144 लागू होने की संभावना है।
- परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें नहीं खुलेंगी।
- एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।
- SC ST के लिए मिनिमम पासिंग मार्क्स 35 फीसदी जबकि अन्य वर्गों के लिए 40 फीसदी अंक तय हैं।
- पहला पेपर सामान्य ज्ञान (वस्तुनिष्ठ परिवार) का होगा।
- 2 घंटे में 140 नंबर के 140 प्रश्न पूछे जाएंगे।
एंट्री प्रोसेस में तलाशी भी की जाएगी, ऐसे में अनावश्यक चीजों को साथ न ले जाएं। UPPSC UPPSC RO ARO Exam 2024 पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।
