UPPSC RO ARO Admit Card 2024 Kab Aayega Date: यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
UPPSC RO ARO Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का एडमिट कार्ड नवंबर के आखिरी या दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
How to download UPPSC RO ARO Admit Card 2024
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर RO/ARO एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC RO ARO Exam 2024: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा में जनरल स्टडीज से 140 अंको के 140 सवाल और जनरल हिंदी से 60 अंको के 60 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 411 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
