एजुकेशन

UPPSC Revised Calendar 2024: नया एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें कब होगी UP PCS परीक्षा, देखें RO Exam की डेट

UPPSC Revised Calendar 2024, UP PCS Exam Date: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से विभिन्न परीक्षाओं के लिए नया वार्षिक कैलेंडर जारी हो गया है। यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब UPPSC की वेबसाइट पर जाकर नया कैलेंडर चेक कर सकते हैं।

Image

UPPSC का नया Calendar जारी

Photo : iStock

UPPSC Revised Calendar 2024, UP PCS Exam Date: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से नया वार्षिक कैलेंडर जारी हो गया है। यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब UPPSC की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर नया कैलेंडर चेक कर सकते हैं। बता दें कि रिव्यू ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं यूपीपीएससी द्वारा आयोजित की जाती हैं।

यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए 1 जनवरी 2024 को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 29 जनवरी 2024 तक का समय दिया गया था। पहले यह परीक्षा अप्रैल माह में होने वाली थी, जिसकी तारीख आगे बढ़ाकर जून माह में कर दी गई थी। फिर नया कैलेंडर जारी करके एग्जाम की डेट आगे बढ़ा दी गई। नया एग्जाम कैलेंडर चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UPPSC Revised Calendar ऐसे करें डाउनलोड

  • UPPSC एग्जाम कैलेंडर चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही Latest Notifications के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Download UPPSC Exam Calendar 2024 के लिंक पर जाएं।
  • अब एग्जाम कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • एग्जाम कैलेंडर चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UPPSC Exams Revised Calendar 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

UPPSC Exam Date: कब होगी कौन सी परीक्षा?

  • UPPSC Review Officer RO / Assistant Review Officer 2023 Pre Exam- 22 दिसंबर 2024
  • यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख- 27 अक्टूबर 2024
  • यूपी स्टाफ नर्स यूनानी आयुर्वेदिक प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख- 8 सितंबर 2024
  • होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट- 15 सितंबर 2024
  • असिस्टेंट टाउन प्लानर मेन्स परीक्षा- 25 सितंबर 2024

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के माध्यम से कुल 220 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 7 दिन पहले जारी होगा। इस परीक्षा में सेलेक्ट होने के बाद मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article