UPPSC ACF/RFO Admit Card 2025 Released: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज (3 अक्टूबर) UPPSC ACF/RFO Hall Ticket जारी कर दिया है। सहायक वन संरक्षक (ACF)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अब UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in या खबर में दिए लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी प्रारंभिक परीक्षा
आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर, 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
- पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा राज्य भर के 75 जिलों में आयोजित की जाएगी।
UPPSC ACF/RFO एडमिट कार्ड 2025: हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?
- UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ''Admit Card for P.C.S. and A.C.F./R.F.O. (PRELIMS) EXAMINATION - 2025 या
- पी.सी.एस. और ए.सी.एफ./आर.एफ.ओ. प्रारंभिक) परीक्षा - 2025 के लिए प्रवेश पत्र'' के सामने लिखें Server 1 या 2 पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा
- यहां क्रेडिंशियल डालें
या आप इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें - UPPSC ACF Admit Card 2025 Download Direct Link
उम्मीदवारों को अपने ओटीआर नंबर का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड और निर्देश डाउनलोड करना होगा और निर्धारित तिथि और समय पर एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। उन्हें मूल प्रति और एक वैध पहचान पत्र की फोटोकॉपी के साथ दो हालिया तस्वीरें साथ लानी होंगी।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश 1 घंटा 30 मिनट पहले खुलेगा।
क्यों आयोजित की जाती है परीक्षा
UPPSC ACF/RFO परीक्षा उत्तर प्रदेश के वन विभाग में अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य राज्य के वनों, वन्यजीवों और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, संरक्षण और सुरक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है। सहायक वन संरक्षक (ACF) या रेंज वन अधिकारी (RFO) के रूप में सफल उम्मीदवार वन नीतियों को लागू करने, कर्मचारियों की निगरानी करने, वन्यजीवों की सुरक्षा करने, सतत वन प्रबंधन को बढ़ावा देने और पर्यावरण कानूनों को लागू करने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं।
