UPPSC PCS Mains Result 2023 Expected Date, Sarkari Result 2023: यूपीपीएससी मेन्स रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्ध सेवा मुख्य परीक्षा (UPPSC PCS Mains Exam 2023) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर पीसीएस मेन्स रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
UPPSC PCS Mains Result 2023: कब हुई मेन्स परीक्षा
यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर, 27 सितंबर 28 सितंबर और 29 सितंबर को किया गया था। यह परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ में सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। इससे पहले प्रीलिम्स परीक्षा 14 मई को हुई और इसका रिजल्ट 26 जून को जारी किया गया था।
UPPSC PCS Mains Result 2023 Date: दिसंबर में आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पीसीएस मेन्स एग्जाम का रिजल्ट दिसंबर में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से यूपी पीसीएस मेन्स रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download UPPSC PCS Mains Result 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद यूपी पीसीएस मेन्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC PCS Result 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपी पीसीएस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 173 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 3 मार्च से 6 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। यूपी पीसीएस मेन्स रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
