UPPSC PCS Pre Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के प्रीलिम्स एग्जाम में बैठे उम्मीदवारों को इसके रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच आयोग ने पदों पर भर्ती भी बढ़ा दी है। पहले जहां ये पेपर 200 पदों पर भर्ती के लिए होना था, वहीं इसे बढ़ाकर 920 कर दिया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए ये बहुत बड़ी खबर है और ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा पास कर मेन्स परीक्षा में बैठ सकेंगे। इस अपडेट के बाद से अभ्यर्थियों को प्री एग्जाम के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि रिजल्ट कब जारी किया जाएगा।
यूपीपीएससी की तरफ से प्री एग्जाम के रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। हालांकि परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। यूपीएससी की तरफ से कभी भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic पर रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
कैसे डाउनलोड करें यूपी पीसीएस प्री परीक्षा का रिजल्ट ?
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic को विजिट करना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा।
- रिजल्ट देखने के बाद आप अच्छी तरह से चेक करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
