एजुकेशन

UPPSC PCS Notification 2024: मार्च में इस दिन होगी यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा, यहां जानें एग्जाम पैटर्न

UPPSC PCS Notification 2024, UPPSC PCS Prelims Exam 2024 Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस एग्जाम का नोटिफिकेशन uppsc.up.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां यूपी पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

UPPSC PCS Notification 2024

UPPSC PCS Notification 2024, UPPSC PCS Prelims Exam 2024 Date: यूपीपीएससी पीसीएस एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 (UPPSC PCS Exam 2024) का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर दिसंबर के आखिरी या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम डेट 2024 व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

UP PCS Prelims Exam 2024 Date: मार्च में होगी परीक्षा

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17 मार्च 2024 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किए जाने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

UPPSC PCS Prelims Exam 2024: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में जनरल स्टडीज पेपर 1 से 200 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, जनरल स्टडीज पेपर 2 से 200 अंकों के 100 सवाल होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए कुल 4 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स एग्जाम में शामिल होने के योग्य होंगे।

How to download UPPSC PCS Admit Card 2024

  • यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • फिर पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC PCS Mains Result 2023: पीसीएस मेन्स का रिजल्ट हुआ जारी

आयोग ने हाल ही में यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स एग्जाम 2023 का रिजल्ट भी जारी किया है। सूचना के अनुसार, मेन्स एग्जाम में कुल 451 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article