UPPSC PCS Prelims Marks 2022, Sarkari Result 2023: यूपी पीसीएस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा (UPPSC PCS Exam 2022) के मार्क्स और कट ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपी पीसीएस मार्क्स 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रिजस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
UPPSC PCS Prelims Exam 2022: कब हुई प्रीलिम्स परीक्षा
आयोग प्रिलिमनरी परीक्षा 12 जून 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक दो शिफ्ट में किया गया और इसके नतीजे 9 फरवरी 2023 को जारी किए गए। आज आयोग ने पीसीएस परीक्षा के मार्क्स और कट ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। जिसे अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UPPSC PCS Prelims Marks 2022
- यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर Result :- CLICK HERE TO DOWNLOAD MARKSHEET & CUT OFF OF ADVT. NO. A-2/E-1/2022, COMBINED STATE / UPPER SUBORDINATE SERVICES (PRE.) EXAM., 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना मार्क्स और कट ऑफ अंक चेक कर सकते हैं।
UPPSC PCS Exam 2022: किन पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश में सीनियर लेक्चरर, सब रजिस्ट्रार, डिस्ट्रिक्ट ऑडिट ऑफिसर, लेबर इंफोर्समेंट ऑफिसर और मैनेजमेंट ऑफिसर सहित 250 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 16 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
