एजुकेशन

UPPSC Main Exam Schedule 2023: जारी हुआ यूपी पीसीएस मेन्स शेड्यूल, जानें कब होगी परीक्षा

UPPSC Main Exam Schedule 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मेन्स परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPPSC Main Exam Schedule 2023

Photo : iStock

UPPSC Main Exam Schedule 2023, UPPSC PCS Main Exam 2023 Date: यूपीपीसीएस मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्ध सेवा मुख्य परीक्षा (UPPSC PCS Main Exam 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से यूपीपीएससी पीसीएस शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC PCS Main Exam 2023 Date: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर, 27 सितंबर 28 सितंबर और 29 सितंबर को राज्य के दो जनपदों प्रयागराज और लखनऊ में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

UPPSC PCS Main Exam 2023: डाउनलोड करें शेड्यूल

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 14 मई को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 26 जून को जारी किए गए थे। पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download UPPSC PCS Main Exam Schedule 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर NOTICE REGARDING ADVT.NO. A-1/E-1/2023, PCS (MAINS) EXAM-2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

UPPSC Main Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपी पीसीएस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 173 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 3 मार्च से 6 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article