एजुकेशन

UPPSC APS Result 2024: जारी हुआ यूपीपीएससी एपीएस प्रीलिम्स रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

UPPSC APS Result 2024, Sarkari Result 2024: यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपीपीएससी एपीएस रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।

Image

UPPSC APS Result 2024

UPPSC APS Result 2024, Sarkari Result 2024: यूपीपीएससी एपीएस रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एडिशनल प्राइवेट सेक्रेट्री (APS) यानी अपर निजी सचिव प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना रिजल्ट (UPPSC APS Prelims Result 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे देख सकते हैं।

UPPSC APS Prelims Result 2024: एक शिफ्ट में हुई परीक्षा

यूपीपीएससी अपर निजी सचिव परीक्षा 7 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर और मेरठ के विभिन्न केंद्रों पर हुई। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मेन्स एग्जाम में शामिल होना होगा।

UPPSC APS Sarkari Result 2024: कितने अभ्यर्थी हुए सफल

यूपीपीएससी एपीएस एग्जाम के लिए कुल 107750 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में केवल 53943 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे, जिसमें 5889 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download UPPSC APS Result 2024

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • फिर यूपीपीएससी एपीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम व रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

UPPSC APS Result 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से एडिशनल प्राइवेट सेक्रेट्री के कुल 328 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 9,300 से 34,800 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article