एजुकेशन

UPPCS PCS Prelims 2025: जारी हुए पीसीएस परीक्षा के एडमिट कार्ड, uppsc.up.nic.in से करें डाउनलोड

UPPCS PCS Prelims 2025 Admit Card Download: उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (UPPCS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से इन प्रवेश पत्र को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

यूपीपीसीएस पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 (image - uppsc.up.nic.in)

UPPCS PCS Prelims 2025 Admit Card Download Link: उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (UPPCS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इन प्रवेश पत्र को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। अपने यूपीपीएससी पीसीएस हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और जेंडर दर्ज करके अपने उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

UPPSC PCS Prelims Admit Card 2025: Steps to Download

UPPCS PCS Prelims 2025 Admit Card Download करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

चरण 1: UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर "Admit Card for P.C.S. and A.C.F./R.F.O. (PRELIMS) EXAMINATION - 2025" या "पी.सी.एस. और ए.सी.एफ./आर.एफ.ओ. प्रारंभिक) परीक्षा - 2025 के लिए प्रवेश पत्र" पर क्लिक करेंं

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और मुख्य निर्देश सहित आवश्यक जानकारी होती है, इसलिए इसे अच्छे से चेक कर लें। यदि किसी तरह की गलती न गई है, उन्हें तुरंत सुधार के लिए UPPSC हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए।

यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 परीक्षा पैटर्न

यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नपत्र होते हैं: सामान्य अध्ययन I और सामान्य अध्ययन II (सीसैट),

प्रत्येक 200 अंकों का होता है और दो घंटे की अवधि का होता है।

सामान्य अध्ययन I के अंक मुख्य परीक्षा के लिए पात्रता निर्धारित करेंगे, जबकि सीसैट एक अर्हक प्रश्नपत्र है, जिसमें उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के भीतर राज्य-स्तरीय प्रशासनिक और कार्यकारी पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article