एजुकेशन

UPMSP UP Board 12th Inter Result 2025: इस तारीख तक आ सकता है यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां कर सकेंगे चेक

UPMSP UP Board 12th Inter Result 2025, upmsp.edu.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द इंटरमीडिएट के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर सकता है। नतीजे घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यहां देखें यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट, यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा।

Image

UPMSP UP Board 12th Result 2025: यहां देखें कब जारी होगा यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

UPMSP UP Board 12th Inter Result 2025, upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर (UP Board 12th Result) रहे हैं। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो कॉपियों की चेकिंग लगातार जारी है। इसके बाद छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड (UP Board 12th Result 2025) किया जाएगा। बीते वर्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट के नतीजे 20 अप्रैल को घोषित (UP Board Inter Result) किए थे। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल के बीच घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UP Board 12th Result 2025: कब हुई थी परीक्षा

बता दें इस बार यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 फरवरी से 16 फरवरी तक निर्धारित थी। परीक्षा के लिए कुल 26,98,446 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब जल्द ही रिजल्ट जारी होने वाला है। नतीजे का ऐलान होने के बाच छात्र नीचे दिए इस लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UP Board 12th Result 2025 Link: इस लिंक से चेक करें रिजल्ट

  • upresults.nic.in
  • upmsp.edu.in
  • upmspresults.up.nic.in

UPMSP UP Board 12th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board Class 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Roll Number और DOB दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP Board Inter Result 2025: पिछले साल का पास पर्सेंटेज

बीते वर्ष यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का पासिंग पर्सेंटेज 82.60 प्रतिशत देखने को मिला था। जिसमें छात्रों का पास पर्सेंटेज 77.78 फीसदी और छात्राओं का पास पर्सेंटेज 88.42% देखने को मिला था। कयास लगाया जा रहा है कि इस बार पास पर्सेंटेज पिछली बार से अधिक देखने को मिल सकता है।

UP Board 12th Marksheet: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी

  1. छात्र का नाम
  2. डेट ऑफ बर्थ
  3. छात्र का रोल नंबर
  4. पिता का नाम
  5. माता का नाम
  6. स्कूल का नाम
  7. स्कूल कोड
  8. थ्योरी के मार्क्स
  9. प्रैक्टिकल के मार्क्स
  10. कुल मार्क्स
  11. पास स्टेटस
  12. डिवीजन
  13. प्राप्तांक
  14. कुल मार्क्स

ध्यान रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभी रिजल्ट के डेट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article