UP Board 2024 Admit Card Download Link: यूपी बोर्ड 2024 के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ गई है। यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड upmsp.edu.in जारी कर दिए हैं। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे अपने संबंधित स्कूलों से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। यूपीएमएसपी रोल नंबर विवरण और परीक्षा तिथियां यहां देखें।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 तिथि - UP Board 2024 Date
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 इस बार 22 फरवरी, 2024 से शुरू होने वाली है। इस साल 55 लाख से अधिक छात्र 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य के सभी 75 जिलों के 8,264 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड पर जरूर देखें यह डिटेल - UP Board 2024 Exam
यूपी बोर्ड 2024 परीक्षा में बैठने वाले छात्र एडमिट कार्ड पर नाम से यूपीएमएसपी रोल नंबर की जांच कर सकते हैं। स्कूल आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे और छात्रों को देंगे।
दो पाली में होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा - UP Board Exam 2024
उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा और आवंटित सीटों पर बैठना होगा। यूपीएमएसपी बोर्ड द्वारा निर्दिष्ट रोल नंबर के आधार पर सीटें आवंटित करता है। यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह के सत्र की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और शाम की पाली का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
