upmsp.edu.in, upresults.nic.in UP Board Result 2026 Direct Link List of official websites: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट्स पर देखा जा सकता है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट्स पर लिंक एक्टिव कर देगा, जहां से छात्र अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए सबसे प्रमुख वेबसाइट upresults.nic.in है। यह यूपी बोर्ड का आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल है, जहां रिजल्ट सबसे पहले उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा छात्र upmsp.edu.in पर भी जाकर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण तैयार रखना चाहिए। जैसे ही बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा, छात्र संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर तुरंत परिणाम देख सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक और भरोसेमंद वेबसाइट्स से ही अपना रिजल्ट चेक करें। किसी भी फर्जी लिंक या अफवाह से बचें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखें।
UP Board List of official websites
- upresults.nic.in
- upmsp.edu.in
- results.upmsp.edu.in
- results.gov.in
अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए यूपी बोर्ड अलग से प्रक्रिया और तारीखों की घोषणा करेगा। वहीं, जो छात्र किसी विषय में पास नहीं हो पाते हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प भी उपलब्ध होता है। इससे छात्र उसी वर्ष अपनी परीक्षा पास कर आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो हो जाता है। ऐसे में छात्र वैकल्पिक वेबसाइट्स का सहारा ले सकते हैं। डिजिटल माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र DigiLocker का भी उपयोग कर सकते हैं। डिजिलॉकर पर लॉगिन कर छात्र अपने दस्तावेज आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।
