एजुकेशन

UP PET Result 2023: जनवरी के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है यूपी पीईटी का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट

UP PET Result 2023, UPSSSC PET Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जनवरी के पहले सप्ताह तक पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Image

UP PET Result 2023: यहां देखें कब जारी होगा यूपी पीईटी का रिजल्ट

UP PET Result 2023, UPSSSC PET Result 2023: उत्तर प्रदेश में निकलने वाली कई नौकरियों के लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा अनिवार्य कर दी (UP PET Result 2023) गई है। इस बार करीब 20 लाख अभ्यर्थी पीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे। ऐसे में सभी अभ्यर्थी लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर (UPSSSC PET Result) रहे हैं। आयोग के करीबी सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जनवरी के पहले सप्ताह तक पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UPSSSC PET Result 2023: डाउनलोड करें आंसर कीउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस बार प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा के दूसरे तीसरे दिन प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी। यहां प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 15 नवंबर 2023 तक का समय दिया गया था। उम्मीद है कि 7 जनवरी तक रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UPSSSC PET Result 2023 Download: कैसे चेक करें यूपी पीईटी रिजल्ट

  • UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC PET Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • इसके अलावा क्वालफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट साइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम यहां प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UPSSSC PET Result: लेखपाल के लिए पात्र

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार लेखपाल के 8000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। उम्मीद है कि भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी करने से पहले रिजल्ट उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

UPSSSC PET Result 2023 Date: एक साल के लिए सर्टिफिकेट वैलिड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा का सर्टिफिकेट कुल एक साल यानी 365 दिन के लिए वैलिड माना जाता है। इसके बाद आपको पुन: परीक्षा क्वालीफाई करना होगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article