एजुकेशन

UP TGT PGT 2025 Date OUT: जारी हुआ यूपी टीजीटी पीजीटी परीक्षा का शिड्यूल, तुरंत करें चेक

UP TGT PGT 2025 Date OUT: यूपी टीजीटी पीजीटी परीक्षा 2025 की तिथियां आ गई हैं, जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे यहां से परीक्षा का पूरा शिड्यूल देख सकते हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन 15 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा

Image

यूपी टीजीटी पीजीटी परीक्षा का शिड्यूल

UP TGT PGT 2025 Date OUT: यूपी टीजीटी पीजीटी परीक्षा 2025 की तिथियां आ गई हैं, जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे यहां से परीक्षा का पूरा शिड्यूल देख सकते हैं। इस सबंध में एक विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें लिखा है 'आज दिनांक 01.08.2025 को आयोग की बैठक संख्या-33 में आयोग द्वारा आयोजित होने वाली आगामी परीक्षाओं के सम्बन्ध में निम्नवत निर्णय लिये गये है:-

जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि

1. विज्ञापन संख्या - 02 / 2022 प्रवक्ता (PGT) की लिखित परीक्षा हेतु दिनांक 15 व 16 अक्टूबर, 2025 की तिथि नियत की गयी।

2. विज्ञापन संख्या - 01 / 2022 प्रशिक्षित स्नातक (TGT) की लिखित परीक्षा हेतु दिनांक 18 व 19 दिसम्बर, 2025 की तिथि नियत की गयी।

3. शिक्षक पात्रता परीक्षा (T.E.T.) की लिखित परीक्षा हेतु दिनांक 29 व 30 जनवरी, 2026 की तिथि नियत की गयी।

बता दें पिछले कई दिनों से इस परीक्षा की तिथियों का इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार आज 1 अगस्त को परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी किया गया, आप नीचे दी गई फोटो में विज्ञप्ति देख सकते हैं।

UP TGT PGT 2025 Exam Date

यूपी टीजीटी पीजीटी परीक्षा का शिड्यूल

एक जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB), इलाहाबाद द्वारा इससे जुड़े अपडेट्स जारी किए जाएंगे, जिन उम्मीदवारों ने यूपी पीजीटी टीजीटी भर्ती के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कर लिया है, उन्हें परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, जिसकी सूचना उचित समय पर आ जाएगी।

UP TGT PGT आवेदन पत्र 9 जून से 16 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन उपलब्ध था। UPSESSB TGT और PGT भर्ती कुल 4,163 रिक्तियों को भरने के लिए जारी की गई है, जिनमें से 3,539 रिक्तियां TGT पद के लिए और 624 PGT पदों के लिए हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article