एजुकेशन

UP TET 2023: यूपी टीईटी पर सीएम योगी ने की आधिकारिक घोषणा, जानें कब जारी होगा एग्जाम का नोटिफिकेशन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 6, 2023, 03:23 PM IST

UP TET 2023: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अगर आप भी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यूपीटीईटी परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

UP TET 2023

Photo : iStock

UP TET 2023: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार करे अभ्यर्थियों के लिए एक नया अपडेट है। यूपी टीईटी नोटिफिकेशन 2023 बहुत जल्द ही जारी होने जा रहा है। जिसके बाद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी यूपी टीईटी परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UP TET Exam 2023: योगी सरकार का ऐलान

यूपी सरकार ने हाल ही में हुई एक बैठक के दौरान कहा कि सरकार शिक्षक के समयबद्ध चयन के लिए गंभीर है और इसके लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन किया जाएगा। यूपी में अब बेसिक माध्यमिक, उच्च और तकनीकी कॉलेजों में शिक्षक का चयन अब एक ही आयोग की ओर से किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि यूपी टीईटी परीक्षा भी नए आयोग के तहत ही होगी।

UP TET 2023 Exam: कब हुई थी परीक्षा

यूपी टीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है और इसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इससे पहले यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2023 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 8 अप्रैल को जारी किए गए थे। उम्मीद है कि यूपी टीईटी परीक्षा का नया नोटिफिकेशन बहुत जल्ह ही जारी किया जाएगा।

UP TET Notification 2023: किसके लिए कौन सी परीक्षा

यूपी टीईटी के तहत दो पेपर होते हैं। पहले पेपर में सफल अभ्यर्थी राज्य में कक्षा 1 से 5 और दूसरे पेपर में सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के योग्य माने जाते हैं। दोनों ही पेपर में 150 अंको के 150 सवाल पूछे जाते हैं और इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाता है।

UP TET 2023 Notification: लाइफटाइम वैलिडिटी

यूपी टीईटी सर्टिफिकेट की वैधता भी अब लाइफटाइम तक के लिए कर दी गई है। यानी एक बार परीक्षा क्लियर करने के बाद अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा नहीं देनी होगी। ध्यान रहे कि यह केवल एक योग्यता परीक्षा है और मात्र परीक्षा पास करना नौकरी की गारंटी नहीं देता है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article