एजुकेशन

UP PET Result 2022: इस तारीख को जारी होगा यूपी पीईटी रिजल्ट, upsssc.gov.in पर चेक करें नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 25, 2022, 02:47 PM IST

UP PET Result 2022, Sarkari Result 2022: यूपी पीईटी एग्जाम में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आयोग की ओर से प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (UP PET Result 2022) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी होगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को यहां रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक दी जाएगी।

Image

यूपी पीईटी रिजल्ट 2022

Photo : iStock

UP PET Result 2022: यूपी पीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा यानी प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

UPSSSC PET Result 2022: कब हुई परीक्षा

आयोग की ओर से प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक किया गया था। वहीं, परीक्षा की उत्तर कुंजी 20 अक्टूबर को जारी की गई थी। इस साल परीक्षा के लिए 37 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

UP PET Result 2022: कब तक आएंगे नतीजे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पीईटी के नतीजे 15 जनवरी तक जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, आयोग की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा के नतीजे जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download UPSSSC UP PET Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें यूपी पीईटी के नतीजे

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर यूपी पीईटी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी यूपी पीईटी रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

UP PET Exam Result 2022: बढ़ी पीईटी की वैधता

यूपी पीईटी 2021 रिजल्ट में देरी की वजह से सरकार ने पीईटी- 2021 की वैधता को 8 जनवरी तक बढ़ा दिया था। हालांकि, अब साल 2022 के लिए पीईटी के नतीजे बहुत जल्द ही घोषिट कर दिए जाएंगे। परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article